Home Crime जालंधरः ‘फर्जी’ डॉ. अमित जैन व डॉ. संजीव पांडे पर पीड़ितों ने...

जालंधरः ‘फर्जी’ डॉ. अमित जैन व डॉ. संजीव पांडे पर पीड़ितों ने लगाए महिला मरीज के इलाज में लापरवाही से हुई मौत के आरोप, पढ़ें जालंधर हार्ट सेंटर का मामला व देखें

ब्यूरो: महानगर में बिना योग्यता के फर्जी डाक्टर व उस डॉक्टर को जालंधर हार्ट सेंटर में अहम कार्यभार सौंपने वाले दूसरे डॉक्टर के खिलाफ पंजाब प्रेस क्लब में प्रैस कांफ्रेंस हुई। गुरजयपाल नगर निवासी जसमेर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उनकी माता जोगिंदर कौर को हार्ट सेन्टर में उन्होंने 16 अप्रैल को एडमिट करवाया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जिसके के बाद उन्हें पता चला कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी माता का निधन हुआ है क्योंकि आईसीयू में जिस डा. संजीव कुमार की ड्यूटी थी वे तो इस योग्य भी नहीं है कि आईसीयू में ड्यूटी दे सकें। आरटीआई के माध्यम से उन्हें पता चला कि डा. संजीव पांडे की डिग्री भी फर्जी है। उन्होंने कहा कि डा. अमित जैन को भी चाहिए था इस अयोग्य डाक्टर को अहम जिम्मेवारी न देते। इनकी लापरवाही से उनकी माता जी का निधन हो गया। जसमेर सिंह ने कहा कि सिविल सर्जन आफिस में भी उन्होंने शिकायत की और अब उनका केस अमृतसर मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि ऐसे डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।