Home Punjab जालंधर कैंट : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को...

जालंधर कैंट : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित AAP उम्मीदवार दीपक बाली द्वारा श्रद्धालुओं से भरी 10 बसों को काशी किया रवाना, पढ़ें व देखें

बयूरो : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज दीपक बाली द्वारा 10 बसों को श्रद्धालुओं के साथ काशी के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गुरु साहिब ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को गुरु साहिब की पवित्र धरती और उनके ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है। साथ ही, नई पीढ़ी को गुरु रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं से परिचित करवाना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का समानता और मानवता का संदेश हमेशा समाज को सही दिशा दिखाता रहेगा।

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस पहल के तहत श्रद्धालुओं को काशी की यात्रा का अवसर प्रदान किया गया।