Home Punjab मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में पंजाब में मजबूत...

मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में पंजाब में मजबूत हो रहा आप का संगठन : मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से जनता का बढ़ रहा विश्वास, कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं

ब्यूरो : पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम आदमी पार्टी के नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने पर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व, जनहितैषी सोच और जनकल्याण के प्रति समर्पण के चलते पंजाब में आम आदमी पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के हर वर्ग की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कार्यशैली से यह साबित किया है कि राजनीति का मुख्य उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा और प्रदेश की तरक्की होना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आम लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को विकास की नई दिशा देने के लिए प्रयासरत है।

आम आदमी पार्टी द्वारा संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपते हुए बंटी गिल को उप चेयरमैन, जिला जालंधर, अयूब दुग्गल को जिला चेयरमैन, अमित सुमन को पंजाब स्टेट सदस्य तथा ऋषभ सेठी को दोआबा इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सभी नेताओं को सम्मानित कर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की विचारधारा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने जनसेवा को राजनीति का आधार बनाया है। पार्टी हमेशा मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है। नई जिम्मेदारियां मिलने से न केवल नेताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि संगठन को भी नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ उनका सीधा संपर्क ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को खुशहाल और प्रगतिशील बनाने के प्रयासों में अपना योगदान देंगे।