







वार्ड-3 में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी नई सड़कें, वार्ड-84 में युवाओं के लिए बनेगा आधुनिक बॉक्स क्रिकेट मैदान
बयूरो : जालंधर नॉर्थ हलके में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता एवं मेयर वनीत धीर ने आज करीब 1.72 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जहां इलाके के लोगों को बेहतर सड़कें और बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी, वहीं युवाओं को खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मेयर ने कहा कि नॉर्थ हलके की तस्वीर बदलने का जो वादा किया गया है, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है। आने वाले समय में हलके के हर वार्ड में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी।
वार्ड नंबर-3 के सुंदर नगर में सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए मेयर वनीत धीर ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी इलाके के विकास की बुनियादी जरूरत होती हैं। लंबे समय से लोग टूटी सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान थे। अब इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। इस अवसर पर इलाके की पार्षद बलजिंदर कौर लुबाना और पार्षद पति एवं आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप सिंह लुबाना भी मौजूद रहे।