Home Punjab जालंधर के मेयर वनीत धीर ने पत्नी श्वेता धीर के साथ लिया...

जालंधर के मेयर वनीत धीर ने पत्नी श्वेता धीर के साथ लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से आशीर्वाद, मुलाकात को बताया यादगार

वनीत धीर ने कहा- बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त करना उनके और उनकी पत्नी के लिए बेहद सुखद एवं यादगार अनुभव

डेरा ब्यास हमेशा से प्रेम, शांति, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा की भावना का संदेश देता रहा है: वनीत धीर

बयूरो : आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ हलका से उम्मीदवार और मेयर वनीत धीर ने आज अपनी पत्नी पूर्व पार्षद श्वेता धीर के साथ डेरा ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वनीत धीर ने कहा कि बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त करना उनके और उनकी पत्नी के लिए बेहद सुखद एवं यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक अवसर व्यक्ति को अपने संस्कारों से जुड़े रहने और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर वनीत धीर और उनकी पत्नी श्वेता धीर ने बाबा जी के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का सानिध्य और आध्यात्मिक मार्गदर्शन मन को शांति प्रदान करने के साथ-साथ जीवन में अच्छे कर्म करने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

मुलाकात के दौरान वनीत धीर ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों का विशेष महत्व है। प्रेम, विनम्रता, सादगी, भाईचारा और निःस्वार्थ सेवा जैसे सिद्धांत न केवल व्यक्ति को बेहतर इंसान बनाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल किसी पद या जिम्मेदारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसका वास्तविक अर्थ जरूरतमंदों की सहायता करना, हर व्यक्ति का सम्मान करना और बिना किसी भेदभाव के समाज की भलाई के लिए काम करना है। वनीत धीर ने बाबा जी का आभार व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

अंत में डेरा ब्यास की आध्यात्मिक परंपरा और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए वनीत धीर ने कहा कि डेरा ब्यास हमेशा से प्रेम, शांति, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा की भावना का संदेश देता रहा है। यहां मिलने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा इंसान को जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक संस्थान समाज में आपसी भाईचारे, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।