







ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं सांस्कृतिक रुचियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली निर्माण, दीया सजावट एवं पोस्टर मेकिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एप्लाइड साइंस विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष अंकुश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित किया गया।