






ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ई.सी.ई.) विभाग द्वारा प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह तथा विभाग के इंचार्ज इंजीनियर मनीष सचदेवा के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सहयोग से महान भारतीय-अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक तथा ‘फाइबर ऑप्टिक्स के जनक’ के रूप में प्रसिद्ध डॉ. नरेंद्र सिंह कपानी की 100वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. कपानी के जीवन, उपलब्धियों और विज्ञान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान से परिचित करवाना तथा आधुनिक संचार प्रणाली में फाइबर ऑप्टिक्स के महत्व के प्रति जागरूक करना था।