ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को धातुओं की सतह में सुधार करने की आधुनिक तकनीकों तथा औद्योगिक क्षेत्र में उनके उपयोग से परिचित करवाने के उद्देश्य से “Metal Surface Modification” विषय पर एक विशेष वेबिनार आयोजित किया गया।
वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. परमजीत सिंह, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल एवं टूल एंड डाई विभाग, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हैंड टूल्स (CIHT), जालंधर थे। उन्होंने विद्यार्थियों को धातुओं की कठोरता बढ़ाने, घिसाव एवं जंग से बचाने, पहनने-प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने तथा मशीनों के पुर्जों की कार्यक्षमता और आयु बढ़ाने के लिए उपयोग की जाने वाली आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मेटल सरफेस मॉडिफिकेशन की तकनीकें ऑटोमोबाइल इंजन, गियर, शाफ्ट, बेयरिंग तथा अन्य मशीनरी के पुर्जों की कार्यक्षमता बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वेबिनार के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने तकनीकी ज्ञान में वृद्धि की।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि ऐसे वेबिनार विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों एवं औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके तकनीकी कौशल और रोजगार प्राप्त करने की क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के इंचार्ज इंजीनियर गौरव शर्मा तथा वेबिनार के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर वरिंदर सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।