बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में कल पंजाब बंद को लेकर देर से ही लेकिन अब Private स्कूलों की Management द्वारा एहतियातन छुट्टी की घोषणा की जा रही है। विभिन्न स्कूल अपने छात्रों को ऑनलाइन, व्हाट्सएप्प आदि तरीके से छुट्टी बारे सूचित कर रहे हैं। शहर में लगभग सभी Private स्कूलों की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। शायद ही कोई स्कूल होगा जो कल 15 अक्टूबर को होने वाले पंजाब बंद के चलते छुट्टी नहीं कर रहा है।