







ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): 15 अक्टूबर (वीरवार) को “झोटा हत्याकांड” के चलते जॉइंट एक्शन कमेटी द्वारा पंजाब बंद की कॉल दी गई है जिसका समर्थन प्रदेश भर में शिरोमणि अकाली दल, SGPC, किसान संगठन, कांग्रेस, भाजपा आदि कर रहे हैं। यह बंद सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक करने का ऐलान किया गया है जिस दौरान जहां दुकानादारों से दुकान बंद रखने की अपील की गई है वहीं स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी प्रबंधकों से भी समर्थन का आह्वाहन किया गया है। इसके अतिरिक्त मोर्चे व किसान संगठनों ने हाईवे को पूर्णतः बंद रखने का ऐलान किया है ओर लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएँ निर्विघ्न जारी रहेंगी।
अगर बात जालंधर की करें तो पंजाब बंद को लेकर असमंजस की स्तिथि बनी हुई है। ना तो कोई बड़ा संगठन समर्थन में बंद का ऐलान कर रहा है और ना ही स्कूल, कॉलेज व निजी दफ़्तरों को बंद रखा जा रहा है। एक अनुमान अनुसार बंद का असर जालंधर जिले में दिखा तो छुट पुट असर कहीं कहीं ही दिखेगा।









