








ब्यूरो: डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि जुलाई 2027 में स्नातक होने वाले बी.टेक. के पाँच विद्यार्थियों का चयन नवाचार परामर्श कंपनी ग्रे बी रिसर्च में ₹7 लाख प्रति वर्ष के आकर्षक वेतन पैकेज पर हुआ है। यह उपलब्धि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक कौशल और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप क्षमताओं के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
