







स्कूल ऑफ एमिनेंस मक्सूदां में मेयर वनीत धीर ने पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में की शिरकत
ब्यूरो: जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर से मिले निमंत्रण पर स्कूल ऑफ एमिनेंस, मक्सूदां, जालंधर में आयोजित पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से मुलाकात की तथा शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनके सर्वांगीण विकास और सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।