Home Punjab जालंधर : मॉडल टाउन की पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने वाली...

जालंधर : मॉडल टाउन की पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने वाली चनार टेंट हाउस वाली लेन में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य शुरू, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के मॉडल टाउन में पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने वाली , चनार टेंट हाउस वाली लेन में पिछले काफी वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य आज विधिवत रूप से शुरू करवा दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली और उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए वार्ड नंबर 32 के पार्षद बिलराज ठाकुर और प्रधान राजीव कुमार दुग्गल का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता थी। पार्षद बलराज ठाकुर और प्रधान राजीव दुग्गल द्वारा आवश्यक प्रक्रिया एवं वर्क परमिट आदि की कार्रवाई पूरी करवाने के बाद आज इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिससे स्थानीय दुकानदारों एवं निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर मॉडल टाउन शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के प्रधान राजीव कुमार दुग्गल, रोहित खन्ना तथा रविंदर शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने पार्षद बलराज ठाकुर तथा प्रधान राजीव कुमार दुग्गल का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास, बैठकें एवं उचित तालमेल किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह कार्य जमीन पर शुरू हो सका है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान है। उन्होंने पार्षद बलराज ठाकुर एवं प्रधान राजीव कुमार दुग्गल का दिल से धन्यवाद किया।