







ब्यूरो: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा गांधी जयंती सप्ताह के दौरान फल-फ्रूट, कॉपियां, पेन, बिस्कुट एवं अन्य सामग्री वितरित कर ‘दान उत्सव’ मनाया गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि कॉलेज द्वारा हर वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर ‘जॉय ऑफ गिविंग वीक’ यानी पूरे सप्ताह दान-दक्षिणा देकर खुशी मनाई जाती है। इस वर्ष भी स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने डेफ एंड डंब स्कूल जाकर मासूम बच्चों को अपने हाथों से सेब, केले, कॉपियां एवं पेन वितरित किए और उनके साथ खुशियां साझा कीं।