Home Crime जालंधर: रेड पटवारखाने में, बदतमीजी करने वाले करिंदे की हुई ‘पिटाई’, पटवारी...

जालंधर: रेड पटवारखाने में, बदतमीजी करने वाले करिंदे की हुई ‘पिटाई’, पटवारी रिश्वत लेता काबू, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के पटवारखाने में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस की टीम ने अचानक रेड कर दी। बताया जा रहा है कि विजिलेंस को पटवारखाने में रिश्वतखोरी से संबंधित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। रेड के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने पटवारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों और उनके सहायकों को बाहर निकाल दिया तथा कार्यालय का दरवाजा बंद कर अंदर मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया पटवारी अभी प्रोबेशन पर था। कार्रवाई के दौरान पटवारी के सहयोगी राकेश कुमार केछा ने विजिलेंस टीम को नहीं पहचाना और बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद टीम ने उसकी खूब पिटाई की। बदतमीजी करने वाले पटवारी के सहयोगी को भी विजिलेंस टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी संगल सोहल पटवार हलके से संबंधित VISHAVDEEP है। हालांकि, विजिलेंस की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।पटवारखाने में अपने काम करवाने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इनमें रजिस्ट्री से जुड़े काम, फर्द हासिल करने और जमीन संबंधी अन्य दस्तावेजों के काम शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यह शिकायतें सामने आती रही हैं कि छोटे-छोटे काम करवाने के बदले लोगों से कथित तौर पर मोटी रकम की मांग की जाती है। विजिलेंस की अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पटवारखाने में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।