








ब्यूरो: सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस में आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) के नॉर्थ ज़ोन यूथ फेस्टिवल-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। ‘नशा मुक्त रंगला पंजाब’ थीम पर आधारित यह तीन दिवसीय महोत्सव 7 से 9 अक्टूबर तक सीटीआईइएमटी, शाहपुर कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। इसमें नॉर्थ ज़ोन के 20 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थी संगीत, नृत्य, थिएटर, साहित्यिक गतिविधियों और ललित कला के विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।