Home Punjab जालंधर जिला बार परिसर में विकास को मिली नई रफ्तार, मेयर वनीत...

जालंधर जिला बार परिसर में विकास को मिली नई रफ्तार, मेयर वनीत धीर व नितिन कोहली ने हाई मास्ट लाइटों का किया उद्घाटन

जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम भी जल्द होगा पूरा : मेयर वनीत धीर, नितिन कोहली

सेंट्रल व नॉर्थ हलका इंचार्ज नितिन कोहली व वनीत धीर ने कहा – वकीलों की सुविधाओं और शहर के विकास के लिए ‘आप’ सरकार प्रतिबद्ध

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : विधानसभा हलका जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर व हलका सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली ने आज जिला बार एसोसिएशन परिसर में नई हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के विकास को केवल सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि सार्वजनिक संस्थानों, बार परिसर और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना भी नगर निगम की प्राथमिकता है। हाई मास्ट लाइटों के शुरू होने से बार परिसर में रोशनी, सुरक्षा और वकीलों की सुविधा में महत्वपूर्ण सुधार होगा। जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान रतन दुआ और उनकी टीम ने मेयर वनीत धीर व नितिन कोहली का स्वागत किया।मेयर वनीत धीर व नितिन कोहली ने कहा कि मान सरकार की विकास और जनसुविधा की सोच के तहत जालंधर में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिला बार परिसर में लंबे समय से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए यहां जल्द रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इंस्टॉल करवाया जाएगा, ताकि बारिश के पानी की उचित निकासी और संरक्षण सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम भी जल्द पूरा करवाया जाएगा, जिससे वकीलों और यहां आने वाले लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि जमीन पर काम करवाकर लोगों को उसका सीधा लाभ पहुंचाना है। जिला बार एसोसिएशन जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना इसी दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष विकास कार्यों को भी निर्धारित समय में पूरा किया जाए और काम की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो।

प्रधान रतन दुआ, पूर्व प्रधान राज कुमार भल्ला, ओम प्रकाश, प्रितपाल सिंह और बलविंदर लक्की सहित अन्य वकीलों ने बार परिसर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से मेयर को अवगत करवाया। उन्होंने हाई मास्ट लाइटें लगाने तथा परिसर में अन्य विकास कार्य शुरू करवाने के लिए मेयर का आभार व्यक्त करते हुए बाकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की।

मेयर ने वकीलों को भरोसा दिलाया कि जिला बार एसोसिएशन की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और शहर के विकास में बार एसोसिएशन सहित सभी संस्थाओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। इस मौके पर वकील अमित सिंह संधा, जेपी सिंह, कुणाल गोयल, मेहुल खन्ना, दर्शन सिंह, संगीता सोनी, रोबिन सेठी, रबीना सहित बड़ी संख्या में वकील सदस्य उपस्थित रहे।