Home Crime जालंधर: हड़कंप ! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले...

जालंधर: हड़कंप ! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले खालिस्तानियों की ‘गीदड़भबकी’, ई-मेल में श्री देवी तालाब मंदिर व स्कूल आदि को बंब से उड़ाने की धमकी, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में उस समय हड़कंप मच गया जब भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज शहर में होने वाले दौरे से पहले कुछ स्कूलों और श्री देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया। जानकारी अनुसार, बुधवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिला जिसमें दावा किया गया है कि 11:11 बजे स्कूलों और 12:11 बजे श्री देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाया जाएगा। मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह के जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-मेल के स्रोत और उसमें किए गए दावों की जांच भी कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।