Home Crime जालंधर: गिरफ्तार अतुल मेहता दिल्ली से लुधियाना पुलिस द्वारा, AGI के नाम...

जालंधर: गिरफ्तार अतुल मेहता दिल्ली से लुधियाना पुलिस द्वारा, AGI के नाम पर कारोबारी से 16.81 करोड़ की ठगी के हैं आरोप, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : निवेश के नाम पर उद्योगपति से करीब 16.81 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में लुधियाना पुलिस ने जालंधर निवासी अतुल मेहता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों अनुसार लुधियाना पुलिस को अतुल मेहता के दिल्ली में होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दिल्ली से काबू कर लिया।

जानकारी अनुसार लुधियाना निवासी सतपाल सचदेवा की शिकायत पर थाना मॉडल टाऊन (लुधियाना) में अतुल मेहता और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया था कि रियल एस्टेट में निवेश करवाने के नाम पर अतुल मेहता ने उसका विश्वास जीता और जमीन खरीदकर रिहायशी कॉलोनी विकसित करने तथा निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का भरोसा देकर उससे करोड़ों रूपए लिए थे।

पीड़ित सतपाल सचदेवा ने आरोप लगाया था कि अतुल मेहता ने खुद को जालंधर से संबंधित AGI इंफ्रा का निदेशक बताते हुए शिकायतकर्त्ता को रियल एस्टेट प्रोजैक्ट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शिकायतकर्त्ता का आरोप था कि जमीन खरीदने और उस पर कॉलोनी विकसित करने के नाम पर उससे करोड़ों रुपए लिए जबकि कुछ रुपए विभिन्न बैंक खातों में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से लिए गए। पीडित पक्ष के मुताबिक़ उससे क़रीब 16.81 करोड़ रुपए की राशि प्रापर्टी में निवेश करने के नाम पर ली गई।

शिकायतकर्ता अनुसत उसे भरोसा दिलाया गया था कि रकम का इस्तेमाल जमीन खरीदने में किया जाएगा और बाद में प्रोजैक्ट विकसित कर उसे अच्छा रिटर्न दिया जाएगा। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो उसके नाम पर जमीन खरीदी गई और न ही उसकी रकम वापस की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अतुल मेहता की ओर से उसे कई चैक जारी किए गए थे, जबकि उसकी पत्नी की ओर से भी 1.50 करोड़ रुपए का चैक दिया गया था। इन चैकों के हस्ताक्षरों को लेकर शिकायत की गई थी कि वे बैंक रिकॉर्ड में मौजूद हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाते थे।

अतुल मेहता के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस मामले में हुए करोड़ों रुपए के लेन-देन की पूरी कड़ी खंगालेगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि शिकायतकर्त्ता से प्राप्त रकम किन खातों में गई, उसका इस्तेमाल कहां किया गया और जमीन खरीद तथा प्रोजैक्ट विकसित करने के संबंध में किए गए दावों की वास्तविकता क्या थी। पुलिस जमीन से संबंधित दस्तावेजों, बैंक खातों, कथित समझौतों और चैकों की भी जांच करेगी। इसके अलावा पुलिस शिकायतकर्त्ता और आरोपियों के बीच हुए लेन-देन तथा संपर्क से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच का हिस्सा बनाएगी।

वहीं उस बारे आगी इंफ़्रा के एम.डी सुखदेव सिंह ने बताया कि मेहता का उनकी कंपनी से कोई लेन देन नहीं है। उन्होंने बताया कि अतुल मेहता ने काफ़ी समय पहले ही डायरैक्टर के पद से रिजाइन दे दिया था। वहीं पत्नी सलोनी मेहता अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। इस संबंधी मेहता दाम्पत्ति की बेल याचिका ख़ारिज भी हो चुकी है।