Home Punjab पंजाब : बढ़ा 8% DA सरकारी मुलाजिमों का, सरकार ने जारी किया...

पंजाब : बढ़ा 8% DA सरकारी मुलाजिमों का, सरकार ने जारी किया Notification, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों को अब 42 प्रतिशत की बजाय 50 प्रतिशत DA मिलेगा। वित्त विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

नई दर 1 सितंबर 2026 से लागू मानी जाएगी। विभाग के मुताबिक इस फैसले को राज्यपाल की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इसके बाद संबंधित सरकारी विभागों और अधिकारियों को आदेश की जानकारी भेज दी गई है।

DA बढ़ाने का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेश होना है। हाईकोर्ट ने उन्हें 5 अक्टूबर को अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके एक दिन बाद ही वित्त विभाग की ओर से DA बढ़ोतरी संबंधी नोटिफिकेशन सामने आया है।

वित्त विभाग ने आदेश की प्रतियां विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रधान सचिवों और प्रशासनिक सचिवों के साथ विभागाध्यक्षों को भी भेजी हैं। इसके अलावा मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और जिला एवं सत्र न्यायाधीशों समेत संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।