






ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में एल.के.जी. के नन्हे-मुन्नों के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्रबिंदु प्रेरणादायी थीम ‘नन्हे कदम – सशक्त भारत’ तथा ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू सहगल एवं प्री-प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर बंदीप की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या एवं कोऑर्डिनेटर ने अभिभावकों से आत्मीय संवाद किया तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा करते हुए उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।