






चार विधानसभा हलकों के नशा मुक्त मोर्चा के सदस्यों को नशा विरोधी अभियान के अंतिम चरण के बारे में दी गई जानकारी
ब्यूरो: विधानसभा हल्का जालंधर सेंट्रल, जालंधर कैंट, जालंधर वेस्ट और जालंधर नॉर्थ के विलेज डिफेंस कमेटियों और वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्यों की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत एक विशेष मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान निचले स्तर तक साझी भागीदारी को और मजबूत करने तथा जिले में नशे के खात्मे के लिए किए जाने वाले प्रयासों को और तेज करने पर विशेष ध्यान दिया गया।