






ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस महान इंजीनियर, दूरदर्शी एवं राष्ट्र निर्माता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को समर्पित था। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव भाटिया के कुशल मार्गदर्शन में विभाग द्वारा “आज के युग में सिविल इंजीनियरों की भूमिका” विषय पर एक ज्ञानवर्धक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।