






ब्यूरो: डिप्स आईएमटी कॉलेज के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी के विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का आयोजन रेखा एवं मयूरी के मार्गदर्शन में किया गया।

भ्रमण के दौरान श्रुति ने विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डेवलपमेंट, मोबाइल डेवलपमेंट तथा क्लाउड कंप्यूटिंग सहित विभिन्न आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं, विशाल ने साइबर सुरक्षा एवं हैकिंग विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।