







सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए किया प्रेरित
ब्यूरो: सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस में नैसकॉम फ्यूचरस्किल्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी कौशल प्रदान करने और उभरते क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।