







ब्यूरो: रंगों की खूबसूरती, कल्पनाओं की उड़ान और पंजाब के समृद्ध विरसे की खुशबू, इन सभी का मनमोहक संगम डिप्स के जीबी ढिलवां में देखने को मिला, जहां भव्य आर्ट स्टूडियो एवं आर्ट गैलरी का आयोजन किया गया। यह पहल विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का सुंदर प्रयास रही।
कार्यक्रम में डिप्स की वाइस चेयरपर्सन प्रीतिंदर कौर, सीएओ रमनीक सिंह, सीईओ डॉ. मोनिका मंडोत्रा, डायरेक्टर कॉलेजिज डॉ. के.के. हंडू, डायरेक्टर अकादमिक्स डॉ. रोमिला शर्मा, डायरेक्टर कैप्टन रोहित द्विवेदी, डिप्स ढिलवां के प्रिंसिपल पंकज चोपड़ा तथा जीबी ढिलवां के प्रिंसिपल मेजर सिंह, प्रिंसिपल बी एड कॉलेज मुकेश सहित क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।