Home Punjab जालंधर: कल बंद का ऐलान, बाबा साहेब के अनुयायी इन संगठनों ने...

जालंधर: कल बंद का ऐलान, बाबा साहेब के अनुयायी इन संगठनों ने लिया फैसला, पढ़ें व देखें

बयूरो : लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर दलित समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग जिले में जत्थेबंदियों द्वारा बंद का ऐलान किया जा रहा है। वहीं जालंधर में भी जत्थेबंदियों द्वारा कल यानी वीरवार को जालंधर शहर बंद करने का ऐलान किया है। जहां भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना ने कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर को पूर्णतः बंद करने का ऐलान किया है। लेकिन इस सब के बीच उन्होंने हॉस्पिटलों व केमिस्ट दुकानों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज खुले रखने की बात कही है। गौरतलब है कि विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रहीं हैं।