







ब्यूरो: विद्यार्थियों को अनुभवात्मक एवं भविष्योपयोगी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सीटी पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा VIII, IX और X के विद्यार्थियों के लिए हाइड्रोपोनिक्स गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक, तकनीक-आधारित एवं टिकाऊ कृषि पद्धति को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।
