मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आय में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. मित्र या परिजन की मदद से कोई बड़ी डील पूरी हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सुखद और लाभदायक रहेगा. आपको कुछ नया और अलग करने का अवसर मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उपलब्धि हासिल होगी. साहसिक फैसला लाभ दे सकता है, लेकिन अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत भी अच्छी रहेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी से काम लें. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. खानपान पर भी ध्यान दें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों के साथ अच्छे अवसर मिलेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा और मेहनत का पूरा लाभ प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में उपलब्धि हासिल हो सकती है. कोई अटका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी. जमीन या मकान की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी डील मिल सकती है. कानूनी मामलों में सावधानी बरतें. वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा और आगे बढ़ने के अवसर सामने आएंगे. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे और अचानक लाभ के योग बनेंगे. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा. हालांकि खानपान और सेहत को लेकर लापरवाही न करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छा मौका मिल सकता है. कमाई बढ़ने के योग हैं. नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखें. शाम परिवार और बच्चों के साथ खुशी से बीतेगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा. कमाई के कई अवसर मिल सकते हैं. दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. नया काम शुरू करने में भी मदद प्राप्त होगी. हालांकि विरोधियों से सतर्क रहें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है, लेकिन बाद में स्थितियां बेहतर होंगी. दिन के दूसरे हिस्से में लाभ के अच्छे योग हैं. राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों से संपर्क का फायदा मिलेगा. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपकी वाणी और व्यवहार कुशलता काम आएगी. अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर रहेगा. जरूरी काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र में तनाव और उलझनें रह सकती हैं. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन काम आएगा. प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आय के एक से अधिक स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और योजनाएं सफल हो सकती हैं. जिम्मेदारियों को गंभीरता से पूरा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज विवाद और राजनीति से जुड़े मामलों में सावधान रहना चाहिए. किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें. नौकरी में मनपसंद काम और सफलता मिल सकती है. कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के योग हैं. जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी. व्यापारियों को भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. कमाई के कई अवसर मिल सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को नया काम या अच्छी डील मिल सकती है. अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से आप महत्वपूर्ण सौदा हासिल कर सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. व्यापार में भी अच्छी कमाई के योग हैं. समाज में मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा.