







मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ के माध्यम से हम अपने विद्यार्थियों को रोजगार मांगने वालों के बजाय रोजगार देने वाला बना रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत 1.83 लाख विद्यार्थियों को 10.32 करोड़ रुपये की ‘सीड मनी’ प्रदान की गई है ताकि वे अपने बिजनेस आइडिया पर काम कर सकें। हमारा उद्देश्य युवाओं को अपने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के योग्य बनाना है।”