







इस कक्ष का उद्घाटन डी.ए.वी. मैनेजिंग कमेटी के सचिव एवं मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी श्री अरविंद घई जी ने किया। मुख्य अतिथि श्री अरविंद घई जी का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जग रूप सिंह जी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों ने गुलाब का फूल भेंट कर अरविंद घई के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि यह स्ट्रेस रिलीफ रूम कॉलेज की एक अनूठी पहल है, जहां विद्यार्थियों के मानसिक तनाव एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की हिदायतों के अनुसार विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव को गंभीरता से लेना आवश्यक है। देशभर में अनेक विद्यार्थी तनावपूर्ण एवं संघर्षपूर्ण जीवन के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों के तनाव को कम करने के लिए शिक्षण संस्थानों को उचित एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्थापित यह स्ट्रेस रिलीफ रूम इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण एवं अनूठा कदम है।