








ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी स्कूल (बालवाटिका) एवं प्राइमरी विंग (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारा, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) में जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को समर्पित इस पावन पर्व पर विद्यालय परिसर आनंद, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।