Home Crime जालंधर: गिरफ्तार गैंगस्टर के माँ-बाप, पहले घर से मिली अवैध शराब व...

जालंधर: गिरफ्तार गैंगस्टर के माँ-बाप, पहले घर से मिली अवैध शराब व अन्य आपत्तिजनक समग्री, फिर पुलिस हिरासत से आरोपी भगाया, SHO पर अंदरखाते शह देने के चलते हुई कार्यवाही, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने बस्ती बावा खेल इलाके में एक ठिकाने पर छापेमारी कर विदेशी शराब, हुक्का-चिलम, मोबाइल फोन, सोने के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर की गई। एडीसीपी जोन-2 माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना बस्ती बावा खेल की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा काहनदास नगर में छापेमारी की। पुलिस ने गली नंबर-1 स्थित मकान नंबर 3 से तरसेम सिंह उर्फ सेमा, निवासी बाबा काहनदास नगर, को काबू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी की अवैध गतिविधियों को लेकर पहले से सूचना मिली थी।

तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब मिली। बरामद शराब में ब्लैक लेबल की 8 बोतलें, बैलेन्टाइन की 10 बोतलें और जेमसन की 4 बोतलें शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 3 हुक्का चिलम और 3 हुक्का पाइप भी जब्त किए।

पुलिस के अनुसार आरोपी के एक बैग की तलाशी लेने पर 10 लाख 71 हजार 990 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा उसके पास से एप्पल का मोबाइल व टैबलेट, सैमसंग के दो फोन और एक वीवो मोबाइल फोन भी मिला। तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 सोने के ब्रेसलेट और 4 सोने की अंगूठियां भी अपने कब्जे में ली हैं। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामान मिलने के बाद पुलिस अब इनके स्रोत की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में एक्साइज एक्ट, COTPA एक्ट की धारा 4-A व 21-A और BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, चोरी और एक्साइज एक्ट से जुड़े करीब छह मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की अवैध गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।