











बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों में गंभीर बीमारी का पता लगने व उसके इलाज के चलते प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से जॉइंट सचिव पद की उम्मीदवार अनु माटा ने आज अपना नामांकन वापिस ले लिया था। जिस बारे सूचना मिलते ही प्रोग्रेसिव ग्रुप के दलजीत सिंह छाबड़ा (उम्मीदवार, जूनियर उप प्रधान) व एक्सेक्यूटिव सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे एडवोकेट तरनजोत सिंह सिड़ाना विशेष तौर पर उनका कुशलक्षेम जानने पहुंचे। इस दौरान दलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि अनु माटा एक फाइटर हैं, इसीलिए उन्हें झाँसी की रानी कहा जाता है और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह जल्द इस बीमारी को हरा कर वापिस लौटेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बहन अनु माटा की कमी इन चुनावों में खलेगी लेकिन वह सर्वप्रथम उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं। इस दौरान वरिष्ठ एडवोकेट प्रभजोत सिंह सिड़ाना भी मौजूद रहे।