








बयूरो : आम आदमी पार्टी ने विभिन्न वालंटियर वर्करों को अहम जिम्मेदारियां देकर नवाजा है। जारी सूची अनुसार जालंधर के वरिष्ठ आम आदमी नेता जिम्मी कालिया को GENCO (पावर जनरेटिंग कंपनी) का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी मिलने के बाद जिम्मी कालिया से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। जिम्मी कालिया लंबे समय से आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय राजनीति में जुड़े हुए हैं। अब उन्हें जैनको में अहम जिम्मेदारी मिलने से जालंधर की सियासत में भी इसे महत्वपूर्ण नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है। जिम्मी कालिया ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं, समर्थकों की ओर से भी जिम्मी कालिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयां दी जा रही हैं।