








बयूरो : जालंधर में आज पंजाब बंद का असर देखने को मिल रहा है। गुरु नानक मिशन चौक पर सिख संगठनों का धरना-प्रदर्शन रहा। दुकानदारों द्वारा पंजाब बंद समर्थन किया जा रहा है जिसके चलते लगभग सभी बाजार पूरी तरह से बंद हैं। कई चौंकों पर पुलिस बल तैनात है। इस दौरान लोगों को भी आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बंद के चलते करीब सभी प्राइवेट स्कूलों में गत दिन ही छुट्टी की घोषणा कर दी थी जिसके चलते प्राइवेट स्कूल बंद है। कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद ऐलान किया था।
कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा सिख संगठनों और किसान संगठनों के सहयोग से पंजाब बंद का दिया गया आह्वान आज पूरे प्रदेश में सफल होता दिखाई दे रहा है। पंजाब बंद के दौरान बाजार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बंद दिखे। वहीं जत्थेबंदियों का कहना है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसे ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बहाल रहेंगी। वहीं इस सब के बीच जालंधर के कई इलाकों में शराब ठेकेदारों द्वारा शराब ठेके खुले रखे गए। जिसमें रेलवे स्टेशन, जोहल मार्किट, किशनपुरा चौक, बस्तियात आदि शामिल हैं।
