








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रधान रिशु वर्मा के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों के साथ-साथ जालंधर जिमखाना क्लब से जुड़े सदस्य भी शामिल हुए। सभा में करीब 40 जिमखाना क्लब सदस्यों की मौजूदगी रही और आगामी जिमखाना क्लब चुनावों में जॉइंट सचिव पद के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह गोल्डी सहित पूरे अचीवर्स ग्रुप के समर्थन में आवाज उठी।
इन चारों उम्मीदवारों के साथ अचीवर्स ग्रुप के कार्यकारिणी सदस्य मोहिंदर सिंह, विन्नी शर्मा धवन, शालिनी कालरा, नितिन बहल, राजीव बंसल, अतुल तलवार, एम. बी. बाली, जुबिन शंगारी और रिशु झांझी भी सभा में मौजूद रहे।