








बयूरो : कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई शामिल है। इसके अलावा मोर्चा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की भी मांग उठाई है। किसान व कर्मचारी संगठनों के साथ-साथ कई शिक्षक संघों और स्थानीय निकायों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है।