







बयूरो: द नोबेल स्कूल, करतारपुर के विद्यार्थियों ने सीकेसी ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 2 अगस्त 2026 को एच.एम.वी. कॉलेज, जालंधर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन कोबरा कराटे सेंटर इंडिया द्वारा राजीव कुमार नागपाल के नेतृत्व में किया गया।