Home Entertainment जालंधर: धूमधाम से ख्वाइश इवेंट की रिम्पी कक्कड़ द्वारा तीज मजाजना दी-8...

जालंधर: धूमधाम से ख्वाइश इवेंट की रिम्पी कक्कड़ द्वारा तीज मजाजना दी-8 का किया गया आयोजन

महिलाओं व युवतियों ने रैंप वाल्क, गेम्स, बोलियां, डीजे व गिद्दा का उठाया लुत्फ़

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : ख्वाइश इवेंट की रिम्पी कक्क्ड़ की ओर से 50वा गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन तीज मजाजना दी (सीजन-8) आयोजित किया। सावन महीने की पंजाबी संस्कृति, परम्पराओं और आपसी भाईचारे को समर्पित इस समारोह में महिलाओं व युवतियों सहित करीब 85 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज़ रिम्पी कक्क्ड़ द्वारा शब्द गायन से किया गया। इसके बाद गिद्दा, भंगड़ा व विभिन्न प्रस्तुतियों ने समय बांध दिया। इस दौरान सभी प्रतिभागी महिलाओं व युवतियों ने पूर्ण उत्साह से अपनी कला का प्रदर्शन किया। रिम्पी कक्क्ड़ ने बताया कि टीनेज वर्ग में द क्वीन सीसन-8 का खिताब ओमांशी को दिया गया। जबकि महिला श्रेणी में दमनप्रीत कौर ने जीत हासिल की। वहीं कार्यक्रम का मुख्य खिताब तीज मजाजना दी क्वीन सीसन-8 पूजा कौशल ने जीता। शारुल व रिशु को विशेष सम्मान दिया गया। वहीं एक प्रतियोगिता में भूमि प्रथम तो गुरप्रीर नरूला द्वितीय रहीं। जूनियर श्रेणी में बेस्ट मॉडल गीतिका, सोहना गबरू शिवांश ने जीता। वहीं सोहनी मुटियार का खिताब रूहानी ने जीता। इसी तरह हार्दिक गुप्ता को भंगड़ा किंग, लविशा कि डांसिंग डॉल, हरजीत कौर को ओल्ड इस गोल्ड, अरुणा को बाली उम्र को सलाम तथा आरती को बेस्ट बोली का टाइटल दिया गया। इस दौरान गोलमाल न्यूज़ से प्रीती भारती, प्रीती संधू, दीपाली बागड़िया, पूजा, हर्षिता आदि मौजूद रहे। कुल मिलाकर इस दौरान महिलाओं, युवतियों व बच्चों ने पंजाबी गीतों, परिधानों, नृत्य व प्रस्तुरियों के जरिए कार्यक्रम में धूम मचा दी।