






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों का बिगुल बज चुका है और मैदान में अचीवर ग्रुप ने जूनियर उपप्रधान के लिए धीरज सेठ, सचिव के लिए अमित कुकरेजा, जॉइंट सचिव के लिए हरप्रीत गोल्डी व केशियर के लिए सौरभ खुल्लर को मैदान में उतारा है। वहीं प्रोग्रेसिव ग्रुप ने उक्त उम्मीदवारों का खुल कर समर्थन किया है और इस बार चुनावी मैदान से दूरी बनाई है। जिसको लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे इसको सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।