







ब्यूरो: जालंधर सहोदया द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘द सिंगिंग स्क्वाड’ संगीत प्रतियोगिता में सीटी पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। बीएलपी स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के 34 प्रमुख विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही।