Home Crime जालंधर: सावधान ‘आंगन’ रेस्टॉरेंट जाने वाले, टेबल पर रखे पर्स से हजारों...

जालंधर: सावधान ‘आंगन’ रेस्टॉरेंट जाने वाले, टेबल पर रखे पर्स से हजारों रूपए हो जाते हैं चोरी, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के हंस राज स्टेडियम परिसर में आंगन नामक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूब हंगामा हुआ। जानकारी अनुसार यहां एक युवती जेसिका द्वारा उसके पर्स से 20 हजार रुपए कैश चोरी करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित युवती जेसिका के दोस्त ने बताया कि वह जेसिका का बर्थडे मनाने के लिए रेस्टोरेंट आए थे। यहां जेसिका ने अपना सामान टेबल पर रखा हुआ था और वह जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। इसके बाद जब बिल देने के लिए जेसिका ने अपना पर्स खोला तो वह दंग रह गई। उसका कहना था कि पर्स में रखे उसके 20 हजार रुपए कैश गायब थे। इसके बाद मौके पर सी.सी.टी.वी. भी खंगाले गए जिससे कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में जांच की जा रही है।