











बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से प्रेरित होकर तीर्थ जगन्नाथ सेवा समिति, जालंधर द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शुक्रवार को भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में भाग लिया। इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को आस्था, भक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सहभागिता के रंग में रंग दिया। हाल के वर्षों में यह जालंधर में आयोजित सबसे विशाल जगन्नाथ रथ यात्राओं में से एक रही।
इस अवसर पर कई गणमान्य हस्तियों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया (आईएएस), पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (आईपीएस), जालंधर के मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना, नितिन कोहली (आप हलका इंचार्ज, जालंधर सेंट्रल), पार्षद अश्विनी अग्रवाल, बलबीर सिंह बिट्टू सहित पंजाब भर से आए अनेक उद्योगपति, समाजसेवी, धार्मिक नेता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।