Home Punjab जालंधर: LADC नीति के विरोध में DBA द्वारा चौथे दिन भी भूख...

जालंधर: LADC नीति के विरोध में DBA द्वारा चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी, लगातार 18वें दिन ‘नो वर्क’ आंदोलन से न्यायिक कार्य प्रभावित, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जिला बार एसोसिएशन, जालंधर द्वारा LADC (Legal Aid Defense Counsel) नीति के विरोध में चलाया जा रहा आंदोलन आज और अधिक मजबूत रूप में जारी रहा। क्रमिक भूख हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही, जबकि 7 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुआ ‘नो वर्क’ आंदोलन लगातार 18वें दिन भी जारी रहने के कारण न्यायालयों का कार्य व्यापक रूप से प्रभावित रहा।

आज भी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल में भाग लेकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि अधिवक्ता समुदाय अपने अधिकारों, स्वतंत्र वकालत तथा भावी पीढ़ी के हितों की रक्षा के लिए पूरी एकजुटता के साथ संघर्षरत है। जब तक LADC नीति पर अधिवक्ताओं की आपत्तियों का न्यायोचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। बार एसोसिएशनकिसी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह संघर्ष व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदादिएय के सम्मान और भविष्य का संघर्ष है। उन्होंने सभी सदस्यों द्वारा  जा रहे निरंतर सहयोग, अनुशासन एवं एकता की सराहना करते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जिला बार एसोसिएशन, जालंधर ने पंजाब सरकार एवं संबंधित अधिकारियों से पुनः मांग की कि LADC नीति पर तत्काल पुनर्विचार कर अधिवक्ताओं की जायज़ मांगों का समाधान किया जाए, ताकि न्यायिक व्यवस्था सामान्य हो सके।