











ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप, लोहारां ने कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से वर्ष 2026 के नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अकादमिक डॉ. गगनदीप कौर धनजू के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने प्रेरणादायक जीवन प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयासों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्थान प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः समर्पित है।