शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक अंगद प्रभु जी की भक्तिमय प्रस्तुति रही, जिनके भजनों ने श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ के नाम का संकीर्तन करने के लिए प्रेरित किया।

शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक अंगद प्रभु जी की भक्तिमय प्रस्तुति रही, जिनके भजनों ने श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ के नाम का संकीर्तन करने के लिए प्रेरित किया।
ब्यूरो: आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में रविवार को जालंधर के पीपीआर मार्केट में विशेष ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भक्तिमय संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मधुर भजनों और आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।