











बयूरो : जालंधर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पार्क में सैर कर रही कुछ महिलाओं से पहले छेड़छाड़ की जिसका विरोध बाप-बेटे ने किया तो कुछ युवकों ने पहले उनकी पिटाई की और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराने भी खुद ही पहुंच गए। मामला सुन शिकायत करने पहुंचे पिटाई करने वाले युवकों को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार कुछ युवक गली में बेवजह चक्कर लगा रहे थे तथा इलाके में बनी पार्क में सैर कर रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश कर रहे थे। अमित जुल्का ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह युवक पहले तो वहां से चले गए लेकिन उसके कुछ समय बाद करीब 1 दर्जन युवकों को साथ लेकर वापिस लौट आए और फिर उन्होंने अमित जुल्का तथा उसके बेटे के साथ बुरी तरह से मारपीट की। घटना सी.टी.वी.टी. में कैद हो गई है, जिसमें युवकों द्वारा जिन वाहनों का प्रयोग किया गया है, वे भी कैमरा में आ गए हैं। घायल अमित जुल्का तथा उसके बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।