









बयूरो : जालंधर में गत देर रात को कमिश्नरेट पुलिस ने सीपी की अगुवाई में नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह खुद जमीनी स्तर पर पहुंचे और विभिन्न नाकों का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूरे शहर में स्पेशल नाकेबंदी की गई है, जिसमें करीब 250 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना तथा शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस कर्मी ही नहीं, बल्कि सीनियर पुलिस अधिकारी भी अलग-अलग नाकों पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने और हर वाहन की जांच तय नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।