









ब्यूरो: जालंधर से लुधियाना जाने वाले टोल प्लाजा पर आज चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सिख जत्थेबंदियों ने नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर उसे पूरी तरह से जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले करीब 25 दिनों से चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बार-बार मांग की जा रही है पर आरोपी चेतन शर्मा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
इसके चलते उनके द्वारा पंजाब सरकार की आंखें खोलने के लिए और चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पहले टोल प्लाजा को फ्री किया गया। इसके बाद अब सिख जत्थेबंदियों ने जालंधर से लुधियाना जाने वाले हाईवे पर धरना लगाकर हाईवे को जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनके द्वारा प्रदर्शन ऐसी ही किए जाएंगे।